Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जयनगरा गांव निवासी डाक्टर एसपी सिंह का पुत्र प्रभात कुमार यूक्रेन में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा था

Spread the love

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जयनगरा गांव निवासी डाक्टर एसपी सिंह का पुत्र प्रभात कुमार यूक्रेन में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा था। अकस्मात यूक्रेन रूस की युद्ध में चारों तरफ से घिर गया। देश के हजारों छात्र यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे हैं। सभी छात्रों का पता भारत सरकार द्वारा लगाया जा रहा है। उसी में कांडी प्रखंड का एक लाल प्रभात कुमार भी शामिल है। उसे कुशलतापूर्वक यूक्रेन से दिल्ली भारत सरकार द्वारा लाया जा चुका है। कल दिल्ली से राजधानी रांची के लिए झारखंड के सभी छात्र हवाई मार्ग से रांची आएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभात कुमार सिंह के पैतृक गांव पहुंच कर उनके माता-पिता से मुलाकात कर हाल चाल लिए व उनके बेटे प्रभात कुमार से फोन पर बात किए। बात करते हुए प्रभात कुमार ने बताया कि भारत सरकार की सफल प्रयास से हमलोग सकुशल अपना देश लौट आए हैं। हमारी सरकार हम लोग को रास्ते में सभी सुविधा उपलब्ध कराते हुए सकुशल अपने वतन में लाया गया है। उक्त छात्र के माता-पिता को बधाई देने पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सत्येंद्र चौबे, राजेंद्र पांडेय, कांडी बसपा कार्यकर्ता ,संजय मेहता , सीता राम तिवारी, भाजपा, मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय आदि ने प्रभात को दिल्ली पहुंचने पर उसके माता-पिता को बधाई दी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com