फिरोजाबाद फिरोजाबाद विज्ञान क्लब ने मनाया सिरसागंज मे विज्ञान दिवस

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, ऊ प्र के फिरोजाबाद जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अस्वनी जैन ने आइडियल पब्लिक स्कूल, करहल रोड सिरसागंज में जिला विज्ञान दिवस मनाया जिसमे आइडियल पब्लिक स्कूल, सिरसागंज पब्लिक स्कूल,गिरधारी इंटर कॉलेज,येसियन स्कूल शिकोहाबाद, राज कॉन्वेंट स्कूल शिकोहाबाद आदि के छात्रों ने भाग लिया। इस विज्ञान दिवस के अवसर में मुख्य अतिथि श्री कमलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी सिरसागंज रहे जिन्होंने सभी छात्र एवं छात्राओं को प्रोत्साहित किया इस अवसर पर प्रबंधक देश दीपक गुप्ता ,श्रीमती अंजलि गुप्ता प्रिंसिपल आइडियल पब्लिक स्कूल, डॉ सुखेन्द्र यादव सिरसागंज पब्लिक स्कूल आदि ने छात्रों के विज्ञान मॉडल को देखा एवं प्रसंशा भी की।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) को रमन प्रभाव की खोज को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है. प्रोफेसर सीवी रमन ने रमन इफेक्ट की खोज की और भौतिकी में उनके इस योगदान ने साल 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार भी दिलाया. Bureau chief Lalit kr Yadav
Subscribe to my channel

