Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा अभाविप कांडी नगर इकाई के द्वारा प्रखण्ड स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी : आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् कांडी नगर इकाई के तत्वाधान में रविवार को प्रखण्ड मुख्यालय स्थित जमा उच्य विद्यालय के प्रांगण में नगर मंत्री प्रिन्स कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रखण्ड स्तरीय प्रतीभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
उक्त आयोजन की शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि एवं परिषद गीत से हुआ।
प्रखण्ड स्तरीय प्रतीभा सम्मान समारोह में प्रथम पुरस्कार बरवाडीह हाई स्कूल के छात्र सूरज कुमार पांडेय ,
द्वितीय पुरस्कार रानाडिह हाई स्कूल के छात्रा रोहिणी पांडेय व
तृतीय पुरस्कार लमांरी कला हाई स्कूल के छात्र आशीष कुमार
को मुख्य अतिथियों के हाथों अवॉर्ड के साथ मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं सभी स्कूलों के प्रथम स्थान से पांचवी स्थान तक प्राप्त किए हुए छात्र छात्राओं को भी मेडल व प्रमाण पत्र दिया गया।
विदित हो की पिछले रविवार को अभाविप कांडी ईकाई के द्वारा प्रखण्ड क्षेत्र के छात्र छात्राओं की प्रतीभा को जांचने के लिए प्रखण्ड स्तरीय टैलेंट अवॉर्ड एग्जाम का आयोजन किया गया था।
सम्मान समारोह में संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकाश चंद्रवंशी ने कहा कि अभाविप विशुद्ध रूप से छात्र संगठन है,जो छात्र हित के साथ समाज हित एवं राष्ट्र हित के विषय पर कार्य करती है।
अभाविप ने छात्र हित के साथ इस कोरोना काल में बढ़ चढ़ कर हेल्थ स्क्रीनिंग,राशन वितरण एवं ब्लड डोनेशन जैसे विभिन्न सामाजिक कार्यों को करने का कार्य किया है। वहीं थाना प्रभारी फ़ैज़ रब्बानी ने कहा कि शिक्षा ही एक माध्यम है जिसके द्वारा विद्यार्थी अपना एवं अपने परिवार का नाम रौशन कर सकते हैं। व देश और राष्ट्र का विकास और राष्ट्र हित में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष विकाश उपाध्याय ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की तथा कहा की ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहने चाहिए।
वहीं पूर्व प्राचार्य वशिष्ठ नारायण तिवारी ने कहा की छात्रों को एकजुट होने की आवश्यकता है, छात्रों को संगठित होकर देश और समाज हित के बारे में सोचने की आवश्यकता है।
कहा की विधार्थी परिषद् अनुशासन के लिए जाते जाते हैं। यही समय होता हैं जब उनके मन में देश हित, राष्ट्र हित के प्रति सेवा भावना जगता है।
मौके पर नगर मंत्री प्रिन्स कुमार सिंह ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए देते हुए कहा की इसी अपने जज्बा को बनाएं रखना हैं।
अभाविप छात्र छात्राओं की प्रतीभा को निखारने के लिए स्थापना काल से ही तत्परता पूर्वक कार्य कर रही है।कहा कि छात्रों को भी किसी भी परिस्थितियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि डट कर खड़े होने की आवश्यकता है।
वहीं विशेष आमंत्रित सदस्य साकेत मिश्र ने कहा की विधार्थी परिषद् राष्ट्र पुननिर्माण के व्यापक संदर्भ में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाला दुनिया के सबसे बड़ा छात्र संगठन है।
मौके पर कांडी थाना प्रभारी फ़ैज़ रब्बानी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकाश चंद्रवंशी,बीस सूत्री अध्यक्ष विकाश उपाध्याय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेखर गुप्ता,नगर अध्यक्ष उदय पासवान, उप प्रमुख प्रतिनिधी अशोक प्रसाद, पूर्व प्राचार्य वशिष्ठ नारायण तिवारी, युवा समाजसेवी दिनेश कुमार,
कांडी मुखिया विनोद प्रसाद, पूर्व नगर मंत्री राजन कुमार , नगर सह मंत्री पंकज कुमार, सदस्य राहुल कुमार, इरफान खान, राजा कुमार साहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com