सुपौल ई रिक्शा चालकों के साथ हो रहे अत्याचार की लडाई लड़ने के लिए कमेटी का किया गठन

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहर।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत डपरखा पंचायत स्थित विज्ञान महाविद्यालय परिसर में ई रिक्शा चालकों ने हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए आपसी बैठक कर कमेटी गठन करने की है।
रिक्शा चालकों द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों ने बताया की हम गरीबों के साथ कभी कभी अत्याचार होता है।
जिसमें हम गरीब मारे जाते हैं।
इसलिए हमलोग एक जुट होकर एक बैठक कर गठन कर रहे हैं ताकि अपनी हक की लड़ाई लड़ने के लिए हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने में कामयाब हों।
वहीं ये भी बताया की गठन इसलिए भी जरूरी है की कुछ रुपयों की व्यवस्था भी हो जाएगी।
ताकि ई रिक्शा चालकों में से किसी गरीब रिक्शा चालकों को कभी दुख सुख, में लड़की शादी, में या फिर ईलाज कराने में काम आएगा।
वहीं-CPIM,पार्टी के श्रवण कुमार यादव, ने बताया की मैं ई रिक्शा चालकों का जिला संयोजक हूँ।
और हो रहे ई रिक्शा चालकों के साथ अत्याचार के खिलाफ अपने हक के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए सभी का गठन करवा रहे हैं।
ताकि किसी गरीब रिक्शा चालकों के साथ अन्याय न हो।
एक जुट होकर सभी ई रिक्शा चालक अपने हक की लड़ाई लड़े।
बाईट:-श्रवण कुमार यादव, CPIM,
बाईट:-ई रिक्शा प्रतिनिधि।
Subscribe to my channel
