गढवा कांडी खुटहेरिया में अज्ञात चोरों द्वारा राधा कृष्ण की बेशकीमती मूर्ति चोरी की गई

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटहेरिया पंचायत के गरदाहा मठ से बेशकीमती मूर्ति अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। यह जानकारी तब हुई जब शनिवार की सुबह पुजारी- भारद्वाज मिश्र मंदिर का दरवाजा खोलने गए। उन्होंने देखा कि गर्भ गृह के दरवाजा में लगा ताला खुला पड़ा है। जब अंदर देखा तो झूला से राधा-कृष्ण की मूर्ति गायब है। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई। वहीं सूचना पाकर कांडी पुलिस भी पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि चोरी गई मूर्ति जल्द ढूंढ निकालें जाएं व चोरों को गिरफ्तार किया जाए। वहीं थाना प्रभारी- फैज रब्बानी ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार व मूर्ति बरामद की जाएगी। मौके पर- गोरख सिंह, शम्भूनाथ सिंह, शिवनाथ राम, रंजय कुमार, अतीस कुमार सिंह, रामाधार पासवान, डॉ शैलेन्द्र कुमार, महेंद्र विश्वकर्मा, राजगृही प्रसाद, उमेश सिंह, राजकुमार सिंह, राजेश्वर सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Subscribe to my channel



