Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई भ्रष्टाचार मुक्त सरकार में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट

सुरसा। भ्रष्टाचार मुक्त सरकार में ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पंचायत सचिव व प्रधान मिलकर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाने में नहीं चूक रहे हैं।
विकासखंड की ग्राम पंचायत सुगवा में प्रधान व सचिव की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर खेल खेला जा रहा है ।बताते चलें कि पिछले वर्षों में शौचालय निर्माण में जमकर धांधली हुई थी। ग्रामीणों की मानें तो यहां पर वर्तमान में भी बहुत से शौचालय अधूरे पड़े हैं। शौचालय का निर्माण पूर्ण रूप से नहीं कराया गया । गांव की गलियों में नालियां भी नहीं बनी गलियारों में कीचड़ भरा हुआ है ।
ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्ते पर गुजरने पर मजबूर है ।
ग्रामीण गांव निवासी रामवीर आनंदपाल राजेश कल्लू आदि ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान विकास कार्य न कराकर सिर्फ जो लोग अपात्र है ।उन लोगों के बनवाए जा रहे कैटल सेट लगभग 70 हजार रूपए की लागत से तैयार करा दिए जाते हैं । जिसमें जानवरों के लिए चन्नी भी नहीं बनवाई गई अपने बजट से कम कीमत से तैयार करवा दिए जाते हैं बाद में ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी दोनों की सहमति से 1 लाख 42 हजार से लेकर 1 लाख 46 हजार का एस्टीमेट तैयार किया जाता है ।जिसमें 15 परसेंट कटौती करके 1 लाख 25 हजार से 1 लाख 28 हजार तक फर्जी बिल वाउचर लगाकर फर्म के नाम से भुगतान कर लिया जाता है। इसी से क्षेत्र में बना चर्चा का विषय ग्राम प्रधान व सचिव व
जेई विकास खंड अधिकारी की मिलीभगत से सुरसा ब्लाक पर बड़े पैमाने पर खेल खेला जा रहा है।
प्रति कैटल के हिसाब से ग्राम प्रधान सरकारी धन निकाल कर अपने निजी कार्य में खर्च करते हैं इसकी जानकारी ग्राम पंचायत सचिव सुबोध गुप्ता से चाही गई तो उन्होंने कहा की मुझे कोई जानकारी नहीं है ।भ्रष्टाचार मुक्त में घर घर विकास देने की बात कहीं जा रही लेकिन ग्राम पंचायतों में बैठे हुए जिम्मेदार गरीबों के हित में चलाई जाने वाली योजनाओं से गरीब का निवाला छीन कर अपना पेट भरने में जिम्मेदार जुटे हुए हैं।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com