Breaking

सहरसा सरपंच ने सभी ग्राम कचहरी के सरपंच के साथ मिलन समारोह किए

Spread the love

 

*सहरसा ब्यूरो चीफ (संवाददाता) ( सुभाष राम

सहरसा जिला के पतरघट प्रखंड अंतर्गत धबोली पश्चिमी पंचायत के सरपंच रुपेश मिश्र के अध्यक्षता में अपने निजी आवास पर बैठक किए। पंचायत के सभी सरपंच बैठक में भाग लिए और मिलन समारोह किए कई बिंदुओं पर चर्चा भी किए सभी सरपंच सदस्यों के द्वारा निर्देश दिए कि सभी को बताए गए। हरेक बिंदु पर चर्चा हुई। सरपंच रूपेश मिश्र ने बताया की हम अपने स्तर से भ्रष्टाचार को दूर करने का काम करेंगे कभी भी कोई प्रकार की हमारे स्तर से पंचायत के जनता को परेशानी नहीं होने देंगे धबोली पश्चिमी पंचायत के सरपंच को फूल माला से भव्य स्वागत किए गए।सभी ग्राम कचहरी के सरपंच को रूपेश मिश्र के द्वारा चादर गमछा से पहनाके स्वागत किए। कई सरपंच को पद भी दिए गए जो निम्न है। पामा पंचायत के सरपंच रामाधीन मेहता को उपाध्यक्ष , धबोली पंचायत के सरपंच रामनाथ मंडल कोषाध्यक्ष, नए युवा सरपंच जम्हरा से दीपक कुमार सचिव, पस्तपार पंचायत टूटू देवी संयोजक, किशनपुर के सरपंच सोनी देवी,बिशनपुर सरपंच टमाटर पासवान, धबोली पूर्वी के सरपंच सोनी देवी,एवम मौके पर समाज सेवी कपिल यादव, उपस्थित नीरज झा,मुकेश झा, मोहमद करीम साहेब,सरपंच पति अरविंद यादव,एवम गण्यमान व्यक्ति मौजूद थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com