Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा बिसंडा थानाध्यक्ष ने व्यापारियों संग की अहम बैठक,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा जनपद के बिसंडा में आज शाम बिसंडा थानाध्यक्ष ने बिसंडा थाना परिसर में व्यापारियों के साथ अहम बैठक का आयोजन किया।
थानाध्यक्ष बिसंडा विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना परिसर में व्यापारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे के समस्त व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में थानाध्यक्ष ने व्यापारियों को अपनी दुकानों में सेंटर लॉक व मार्केट में चौकीदार रखें जाने की बात कही। व्यापारियों ने थानाध्यक्ष के सुझाव पर अमल करने की बात भी इस दौरान कही उन्होंने बाजार में जाम से निपटने के लिए वाहनों को पार्किंग में खड़े करने को कहा साथ ही क्षेत्र में बढ़ रही नशाखोरी पर भी सख्ती से रोक लगाने की बात कही। उन्होंने व्यापारियों से पुलिस को सहयोग करने का अनुरोध किया।बिसंडा क्षेत्र के सड़कों पर अतिक्रमण किए अतिक्रमण कारी व्यापारियों से दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने के लिए शक्ति से निर्देश दिए। उन्होंने दर्जनों व्यापारियों के समक्ष कहा कि आप सभी व्यापारी बंधुओ कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकार के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

सड़क से अतिक्रमण हटाने को व्यापारियों को दिए सख्त निर्देश।

थानाध्यक्ष बिसंडा विजय कुमार सिंह ने आज थाना परिसर में आयोजित व्यापारियों के साथ बैठक में बाजार में अपने दुकान प्रतिष्ठान चला रहे व्यापारियों से सड़क पर से अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा की अधिकांश व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। अपनी दुकानों की सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यापारियों की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाने चाहिए। जिससे भविष्य में किसी भी परिस्थिति में कोई अप्रिय घटना घटित हो तो पुलिस कैमरे की मदद लेकर अपराधियों को आसानी से पहचान सके। व्यापारी अपनी दुकान के सामने अपने वाहन खड़ा न करें और अतिक्रमण से बचें जिससे अन्य लोगों को परेशानी ना हो ।अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात थानाध्यक्ष द्वारा कही गई।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com