चित्रकूट चित्रकूट जिले के भरतकूप कस्बे में कीचड़ युक्त सड़क से लोग गुजरने के लिए मजबूर

चित्रकूट उत्तर प्रदेश
चित्रकूट जनपद में यह सड़क भरतकूप मंदिर को जोड़ते हुए चित्रकूट को जाता है जिससे श्रद्धालुओं एवं आम जनता को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और यहीं से एक सड़क गौतम बुध नगर को जाती है जिसमें राजकीय हाई स्कूल ,प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाई स्कूल है जिसमें बच्चों को आने जाने के लिए इस कीचड़ युक्त सड़क से आना जाना पड़ता है जिसमें कई बार बच्चे गिर कर घायल भी हो चुके हैं विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत भी कराया गया लेकिन किसी भी अधिकारी के कान में जूं तक नहीं रेंगी आखिर बच्चों का अधिकार क्यों छीना जा रहा है क्या विद्यालयों को जाने वाली सड़कें एवं अच्छी पढ़ाई बच्चों का अधिकार नहीं है सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह सड़क माननीय राज्य परिवहन मंत्री श्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय जी की गृह जनपद की है जहां से मंत्री महोदय हजारों बार गुजरे होंगे लेकिन यह सड़क क्यों नहीं बनवाई गई बीजेपी सरकार गड्ढा मुक्त सड़कों के बड़े-बड़े वादे करती रही लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है समाजसेवी राजेंद्र सिंह यादव लवकुश यादव ने जिला प्रशासन से निवेदन करते हुए मांग किया है तत्काल प्रभाव से सड़क निर्माण कार्य करवाया जाए ताकि आने जाने वालों को दिक्कत का सामना ना करना पड़े
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel
