चित्रकूट चित्रकूट जिले के तीर्थ स्थल भरतकूप मंदिर में लगने वाले मेला परिसर में लगा गंदगी का अंबार

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़
चित्रकूट जनपद में भरतकूप मंदिर परिसर में लगने वाला 5 दिवसीय मेला विगत वर्ष की भांति इस साल भी तैयारी जोरों पर है बहुत सी दुकाने एवं झूले आ चुके हैं भरतकूप मंदिर में 14 जनवरी से मेला चालू हो जाता है और 18 जनवरी तक लगातार मेला रहता है जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु लाखों की संख्या में आते हैं और भरतकूप मंदिर का दर्शन करते हैं
भरतकूप देश के कोने कोने में चर्चित तीर्थ स्थल है जहां पर लोगों की आस्था भी देखने को मिलती है
लेकिन यहां साफ-सफाई का कोई पुख्ता इंतजाम ना होने के कारण हर जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है यहां कोई सफाई कर्मी नजर नहीं आते हैं युवा समाजसेवी राजेंद्र सिंह व लवकुश यादव ने जिला प्रशासन से साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए निवेदन किया है जिससे मेला सुचारू रूप से लग सके और आए हुए श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



