Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद जो क्षत्रियों के हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा

Spread the love

 

टूण्डला के जवाहर इंटर कॉलेज में क्षत्रियों ने भारी हुंकार

हजारों की संख्या में इकट्ठे हुए क्षत्रियों ने एकजुट रहकर नई पीढ़ी को दिशा देने की अपील

फिरोजाबाद के मंशुक पहलवान व उनके भाइयो पर लगे फर्जी हरिजन एक्ट के मुकद्दमे की लड़ाई लखनऊ से दिल्ली तक लड़ी जाएगी

फिरोजाबाद ।

एंकर-फ़िरोज़ाबाद में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने चेतना रैली निकालकर भरी हुंकार,सरकार को दी चेतावनी,क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने खुले मंच से सरकार को चेतावनी दी,बोले क्षत्रिय समाज पर बिना जांच के फ़र्ज़ी तरीके से एससी एसटी एक्ट में दर्ज मुकदमे वापस हो और इस बिल पर एक बार फिर से विचार करने की जरूरत है वही क्षत्रिय महासभा के महामंत्री राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि जो क्षत्रिय की बात करेगा वही केंद्र व प्रदेश पर राज करेगा। वही रैली में हज़ारो की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।

वीओ- टूण्डला तहसील के नगला बीच स्थित जवाहर इंटर कालेज में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की विशाल चेतना रैली का आयोजन राष्ट्रीय संगठन मंत्री दलवीर सिंह तोमर द्वारा किया गया,चेतना रैली एटा रोड मंडी समिति से शुरू हुई और नगला बीच पहुंची जहां जवाहर इंटर कालेज में एक सभा का आयोजन किया गया,सभा के दौरान टूण्डला के विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने मुख्य अतिथि कुंवर हरिवंश सिंह का मुकुट पहनाकर और चेतक पर सवार महाराण प्रताप सिंह का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया वहीं क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राघवेन्द्र सिंह सहित सभी मंच पर उपस्थित अतिथियों का एक एक कर पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

सभा मे पूरी तरह से स्थानीय क्षत्रिय समाज के मनसुख पहलवान पर बीते दिनों एससी एसटी एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमे का मुद्दा छाया रहा, चेतना रैली के मुख्य अतिथि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने मंच से चेतावनी देते हुए कहा कि हमारा एक डेलिगेशन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मिलेगा और अपनी बात रखेगा कि बिना जांच के एससी एसटी एक्ट में कोई भी मुकदमा दर्ज न हो।बिना जांच के निर्दोष लोगों फंसाया न जाए,

उन्होंने कहा कि आज तलवार की जगह हमारे बच्चों के हांथो में कलम होनी चाहिए जिससे देश मे हमारे समाज की भागीदारी बढ़े,आखिर में बोले सरकार से नाराज नही है लेकिन वोट किसको देना है फिर से विचार करेंगे अपनी बात सरकार तक पहुचायेंगे।

वीओ2-क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री ने मंच से गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग की,भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग की और सीडीएस स्व. विपिन रावत जी की कुर्बानी की जांच होनी चाहिए तथा इनको भारत रत्न देंने की मांग की।
बाइट-कुंवर हरिवंश सिंह(राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा)
अन्य विजुअल्स

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट
फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com