बाँदा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडली ब्रेड पशु मेले का हुआ आयोजन,16530 पशुओं का पंजीकरण कर किया गया उपचार

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा जिले के महुआ ब्लॉक में पीएचसी महुआ अस्पताल के पीछे प्रांगण में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडली बृहद पशु मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 16523 पशुओं का पंजीकरण कर उपचार किया गया। अध्यक्षता कर रहे अयोध्या सिंह पटेल अध्यक्ष बुंदेलखंड विकास बोर्ड के द्वारा पशुओं की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वर्धन करके उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया।
शिविर के प्रारंभ में सीवीओ डॉक्टर एसपी सिंह ने मेला का उद्देश बताया। साथ ही इसके द्वारा पशुपालकों को पशुओं की चिकित्सा व स्वास्थ्य बर्धन का कार्य कर उत्पादन अधिक बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ मनोज अवस्थी उपनिदेशक पशुपालन ने कहा कि बुंदेलखंड में संस्थाओं का बहुत अभाव है। कई विकास खंडों में सिर्फ एक ही पशु चिकित्सालय ही कार्यरत्त है। साथ ही कर्मचारियों की कमी है। बोर्ड अध्यक्ष से समस्या समाधान कराने पर बल दिया। कृषि विज्ञान केंद्र से श्याम सिंह ने आवाहन किया कि पशुपालन एवं कृषि एक दूसरे के पूरक हैं इसमें विकास की असीम संभावना है। आज सभी वैज्ञानिक पद्धति पशुपालन कार्य करें। विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा दल जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहा कि आप सभी के एक एक गाय पालने से अन्ना प्रथा समाप्त हो जाएगी।
कार्यक्रम में पशु चिकित्साधिकारी महुआ नोडल अधिकारी डॉ मनीष कुमार, करण सिंह वेटरनरी फार्मासिस्ट डॉ आर के सिंह अपर निदेशक पशुपालन गायक विशाल सिंह चंदेल रामा अस्मिता रामप्रसाद बीएफ के वंश नारायण आर एस कुशवाहा संतोष कुमार कुशवाहा मोहर सिंह धर्मेंद्र कुमार कनौजिया अमन त्रिपाठी आशुतोष कुमार जितेंद्र कुमार मिश्रा संतोष कुमार अनिल प्रिया रानी दुर्गावती आदि शामिल रहे।
Subscribe to my channel



