बाँदा मानकों को दरकिनार कर घटिया सामग्री से हो रहा नाला व सड़क निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा जिले में इन दिनों जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं जिले के जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को आचार संहिता लागू होने का भय सताने लगा है। क्षेत्र में विकास के नाम पर जल्दबाजी में विकास कार्य करवाकर सरकारी धन निकालने की होड़ सी मची है।इस जल्दबाजी का नतीजा यह हो रहा है कि ठेकेदारों द्वारा या तो कार्य अधूरा छोड़ा जा रहा है या मानकों को दरकिनार कर सरकारी धन समेटा जा रहा है।
ताजा मामला बबेरू ब्लाक से जुड़ा है जहां ब्लाक प्रमुख रामाकांत पटेल व खंड विकास अधिकारी प्रभात द्विवेदी ने मिलीभगत द्वारा बिना टेंडर जारी किए ठेकेदारों से सीसी रोड, पुलिया व नाला निर्माण का कार्य जल्दबाजी में करवाया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी को क्षेत्र में जमे तीन वर्षों से अधिक का समय हो चुका जिससे वो क्षेत्रीय जनता के मूड को अच्छी तरह भांप चुके है।बबेरू क्षेत्र के ग्राम पंचायत आजम बरौली में नाला निर्माण, पल्हरी में नाला, आहार में ब्लॉक प्रमुख ने खंजर डलवा सीसी रोड दिखा दिया है, ग्राम पंचायत मझिवा भटौली में सीसी रोड, पारा बिहारी में सीसी रोड निर्माण कार्य चल रहा है।जिसमें अधिकांश ग्राम पंचायतों में कार्य अधूरे पड़े हुए है। क्षेत्र के सभी कार्य मानक विहीन व घटिया सामग्री से ठेकेदारों द्वारा करवाया जा रहा है। जिससे क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर असंतोष जताया है।
Subscribe to my channel


