Breakingअजब-गजबउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद भाजपा नेता ने अपने रसूख के चलते किया ये घिनोना कृत्य

Spread the love

फिरोजाबाद से क्रिमिनल की बड़ी स्टोरी

भाजपा नेता गौरव चक के बड़े व घिनोने चेहरे को आज हिंदी खबर करेगा बेनकाब

भाजपा नेता ने अपने रसूख के चलते किया ये घिनोना कृत्य

*लव,सेक्स और धोखा* की तर्ज पर दीपिका की जिंदगी को किया बर्बाद

फिरोजाबाद

वीओ–पहले दीपिका के घर मे सहानुभूति दिखाई,मेलजोल बढाया फिर परिवार की ही तीसरे नंबर दीपिका को अपने झूठे प्यार में फसाया,धोखे में रखकर शादी की,शादी के बाद एक बच्चे को भी जन्म दिया,दीपिका को दूसरी जगह शिफ्ट कराकर दूसरी शादी भी कर ली,अब भाजपा नेता सहित नयी पत्नी के साथ हनीमून पर गया हुआ है । पहली बीबी खा रही है दर दर की ठोकरें,दीपिका ने टूण्डला थाने में पति गौरव चक सहित 9 ससुरालीजनो के खिलाफ़ कराया मुकद्दमा दर्ज

वीओ–फिरोजाबाद के टूण्डला में एक महिला ने भारतीय जनता पार्टी के टूण्डला नगर उपाध्यक्ष सहित 9 परिवारीजनों के खिलाफ थाने में मुकद्दमा दर्ज कराया है।महिला का आरोप है कि भाजपा नेता ने उसे धोखा देकर 28 नवम्बर 2020 को दूसरी शादी कर ली,जबकि साढ़े 4 वर्ष पूर्व भाजपा नेता ने उससे प्रेम विवाह किया अब उसके साढ़े 3 वर्ष का बेटा है।एक दिसंबर को जनकारी होने पर जब पीड़िता ने पति और ससुरालीजनों से बात की तो पीड़िता को जान से मारने की धमकी मिल रही है।पीड़िता ने महिला थाना टूण्डला में पति सहित 9 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया है।

वीओ–यह तस्वीरें हैं फिरोजाबाद के थाना टूण्डला की,जहां थाने में अपनी आप बीती व न्याय पाने की उम्मीद में बैठी एक महिला अपने साथ हुई नाइंसाफी की पुलिस से गुहार लगाने आई है।महिला के साथ नाइंसाफी किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पति जो भारतीय जनता पार्टी से टूण्डला नगर उपाध्यक्ष ने की है।

वीओ–बताते चले कि एक बार 2015 मे दीपिका चौहान के पिता धनपाल सिंह चौहान को हार्ट अटैक आया और उन्हें पैरालाइसिस हो गया,उसके बाद घर मे धनपाल का कोई बेटा न होने से धनपाल की दवा व देखपाल करने के बहाने भाजपा नेता गौरव चक ने दीपिका के घर मे अपनी सहानुभूति दिखाकर अपनी जगह बना ली,फिर क्या था दीपिका और गौरव एक दूसरे के करीब आये और उन दोनों में प्यार हो गया तब दीपिका आगरा एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी जहां वो एक मोटी पगार पाती थी

वीओ–दीपिका और गौरव चक ने 27 जून 2017 को प्रेम विवाह आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली,शादी के बाद 17 फरवरी 2018 को दीपिका ने गौरव के बेटे को जन्म दिया तब तक सबकुछ सही चल रहा था । दीपिका व गौरव चक आपस मे पति पत्नी की तरह आराम से रह रहे थे

वीओ–दीपिका के पिता धनपाल सिंह की लंबी बीमारी के कारण 14 फरवरी 2019 को आकस्मिक मौत हो गयी,फिर क्या था दीपिका के सर से पिता का साया उठने के बाद गौरव चक अपने असली रूप में आ गया और दीपिका से रोज पैसों की मांग करने लगा,बताते चले कि दीपिका को जब बेटा हुआ था तभी उसे अपनी प्राइवेट नौकरी से हाथ धोना पड़ा था,पिता की मौत के बाद दीपिका की जिंदगी में ग्रहण लगना शुरू हो गया था

वीओ–बताते चले कि गौरव ने दीपिका से कुछ दिन तक बात करना बंद कर दिया था फिर अचानक 15 नवंबर को गौरव ने दीपिका से मेलजोल बढ़ाकर उसके साथ रहने लगा और दीपिका सहित उसके परिवार को टूण्डला से आगरा शिफ्ट करने की बात कही

वीओ–असली कहानी तो अब शुरू हुई,दीपिका को महसूस हो रहा था कि गौरव अचानक इतना कैसे बदल गया क्योंकि गौरव के शातिर दिमाग को दीपिका नही समझ पाई और अपनी बहिन, बेटे व बूढ़ी मां के साथ गौरव ने आगरा में किराए के एक फ्लैट में 22 से 26 नवंबर 2020 के बीच शिफ्ट कर दिया और उनको गुमराह कर टूण्डला की ही एक युवती से 28 नवंबर 2020 को शादी कर ली

वीओ–बकौल दीपिका को गौरव की शादी की बात एक दिसंबर को ही पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई,दीपिका ने गौरव को फोन किया तो उसे झूठ बोलता रहा लेकिन दीपिका के आगरा फ्लेट पर जब गौरव मिलने पहुँचा तो गौरव के हाथों में लगी मेंहदी को देखकर उसका शक यकीन में बदल गया,फिर क्या था दीपिका ने रोना धोना शुरू कर दिया जिस पर गौरव ने मामले को रफ दफा करने के लिए कुछ पैसों का लालच भी दिया । लेकिन बात न बनने से गौरव बैक फुट पर आ गया और उसके परिवारीजन दीपिका के घर पहुच गए,बहुत समझाया लेकिन दीपिका जिसका सबकुछ लुटचुका था वो कहां मानने वाली थी फिर उसने गौरव को सबक सिखाने की मन मे ठान ली

वीओ–दीपिका बताती है कि फ्लेट में 28 नवंबर/दूसरी शादी वाली रात को पानी नही आ रहा था तो मैंने गौरव से फोन कर पा ई की समस्या बताई तो उसने ऐसा लगने ही नही दिया कि वो अपनी ही शादी के मंडप में बैठा है,उस रात दीपिका ने कई बार बात की थी लेकिन शातिर गौरव ने दीपिका को कुछ भी एहसास नही होने दिया

 

वीओ–दीपिका ने पति गौरव और उसके परिवारीजनों से बात की तो उसे जान से मारने की धमकी मिली। गौरव ने कहा कि वह सत्ता पार्टी का बड़ा नेता है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।धमकी मिलने के बाद दीपिका थाना टूण्डला पहुंची।जहां उसने आप बीती घटना की लिखित शिकायत दी।वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पति गौरव सहित नौ लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है,और पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी

अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव

फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com