फिरोजाबाद थाना नगला सिंघी क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गढ़ी साहब में अज्ञात चोरों ने चटकाये ताले

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गढ़ी साहब में अज्ञात चोरों ने चटकाये ताले विधालय के स्थानीय शिक्षामित्र सुल्तान सिंह ने बताया कि सुबह मीरा देवी आंगनबाड़ी ,,भाभी,, सुबह छः बजे के बाद खेत पर गईं थीं तो देखा कि विधालय के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था और अंदर टंकी का पाइप भी टूटा हुआ पाया तत्काल प्रधानाध्यापक विजय प्रताप सिंह को सूचित किया और इलाका पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस ने की जांच तो पाया कि छत के ऊपर से चोरी गयीं सौलर चार्जिंग प्लेटें जहां पर एक प्लास तथा विधालय से सौ मीटर की दूरी पर एक गैस सिलेंडर करब के ढेर में पड़ा मिला और पास में ही बिखरे हुए चावल अज्ञात चोरों के विरूद्ध प्राथमिक दर्ज कराने के लिए प्रधानाध्यापक विजय प्रताप सिंह ने थाने में तहरीर दी है ।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव के लिए अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel

