Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा युवा अगर चाहे तो खेल के जरिए भी कामयाबी हासिल कर सकते हैं : दिनेश

Spread the love

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी / युवाओं में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने को लेकर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत खरौंधा पंचायत के भुडुवा गांव के खेल मैदान में मंगलवार को युवा समाजसेवी सह कांडी उत्तरी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य के उमीदवार सुषमा कुमारी के पति दिनेश कुमार ने दर्जनों युवाओं के बीच बॉलीबॉल प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
बॉलीबॉल पा कर सभी युवा प्रसन्न होते हुए एक साथ जोरदार तालियों से दिनेश कुमार का अभिवादन किया।
वितरण के दौरान दिनेश कुमार ने युवाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे कांडी के युवाओं में हर प्रकार के गुण भरा हुआ है।
चाहे वह खेल की मामला हो या फिर पढ़ाई की
यहां की हर युवा सर्वगुण संपन्न है लेकिन सिर्फ उन्हें निखारने की जरूरत है
कहा कि मेरे तरफ से जितना भी बनेगा मैं हर संभव प्रखंड के युवाओं को आगे ले जाने के लिए तैयार हूं। अगर अच्छा खेलते हैं तो मैं उन्हें हर संभव मदद करूंगा ।
दिनेश ने कहा कि मस्तिष्क के शरीर से और शरीर के खेल से पारस्परिक संबंधों को देखते हुए कह सकते हैं कि खेलकूद व्यक्ति के बहुमुखी विकास के लिए आवश्यक है।
खेलों में सक्रियता का यह अर्थ नहीं है कि आप पढ़ाई-लिखाई छोड़ दो और अध्ययन का यह अर्थ नहीं है कि आप खेलना छोड़ दो। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति बनती है। खेल से तनाव का स्तर कम होता है। जो नित्यप्रति खेल में हिस्सा लेते हैं, उनकी एकाग्रता और अंतर्दृष्टि विलक्षण होती है। खेल से रचनात्मकता को भी बढ़ावा मिलता है।
मौके पर अफरोज अंसारी, रंजन कुमार, हकीक अंसारी, शाहिद , राकेश, नाजिर, कृष्णा कुमार, धनजय कुमार, दीपांजन कुमार, ध्रुव कुमार, आकाश कुमार, विकाश कुमार, साहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद रहें।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com