बाँदा: विद्यालय के सामने जल भराव होने से छात्रों को आवागमन में हो रही परेशानी।

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
पूरा मामला बांदा जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय अन्डौली गांव का है जहां पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय अन्डौली में विद्यालय के सामने हुए जलभराव के चलते छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को हो रही काफी परेशानी बड़ी घटना कभी भी हो सकती है लेकिन जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान जिसके चलते हो सकती है कभी भी बड़ी दुर्घटना
वही विद्यालय के शिक्षक प्रेम सिंह पटेल के द्वारा बताया गया है कि यहां पर विद्यालय के सामने जल भरा होने के चलते छात्र-छात्राएं एवं अध्यापकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है हमने कई बार पूर्व प्रधान को भी अवगत कराया और अब जो वर्तमान प्रधान हैं उनको भी अवगत कराया है व ग्राम सचिव को भी अपनी समस्या से अवगत कराया है लेकिन इस पर नहीं दिया गया ध्यान और हमारे विद्यालय में किसी भी प्रकार का नहीं कराया गया कोई काम जिसके चलते विद्यालय के सामने हुए जलभराव से हो रही है परेशानी कभी भी हो सकती है बड़ी घटना क्योंकि जलभराव के चलते विद्यालय के किनारे किनारे की दीवारें भी जर्जर हो गई हैं जिससे हम लोग परेशान हो रहे हैं
Subscribe to my channel

