चित्रकूट :मानिकपुर एसडीएम ने अवैध क्लिनिक , पैथोलॉजी सेन्टर पर मारा छापा,मचा हड़कंप

* चित्रकूट उत्तर प्रदेश

चित्रकूट जिले में कई अवैध क्लिनिक चल रहे हैं , झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा इलाज करने पर मोटी रकम वसूली जाती है ,आज जिस प्रकार से मानिकपुर एसडीएम प्रमेश कुमार श्रीवास्तव ने कई अवैध क्लिनिक और पैथोलॉजी सेंटरो पर छापा मारा ,तो यहां पर हड़कंप मच गया, उपजिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा। मिल रही जानकारी के अनुसार एक झोलाछाप डाक्टर बिना डिग्री चला रहे थे क्लिनिक और एक पैथोलॉजी भी सरकारी नियमो को ताक पर रखकर की जा रही थी संचालित । दोनों जगह स्वास्थ्य विभाग ने जड़ा ताला, सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य विभाग का छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा । लेकिन सबसे बड़ा सवाल- स्वास्थ्य विभाग को जानकारी होते हुए भी कैसे तेजी से फल फूल रहे अवैध क्लिनिक और पैथोलॉजी सेंटर ? क्या स्वास्थ्य विभाग के घूसखोर अफसरों पर नही होनी चाहिए कार्यवाही कब तक चलते रहेंगे ऐसे क्लीनिक कब होगी इन पर कारवाई कब समझेंगे जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी मानिकपुर ने किया सराहनीय कार्य क्षेत्र की जनता को मिली राहत
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel


