Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा : *पिता की छाया उठ जाने के बाद समाजदेवी दिनेश ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस*

Spread the love

 


झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत लमारी कला गांव निवासी राम भजन रजवार के पिता की मृत्यु हो जाने के बाद पूरे परिवार सदमे में हैं।
विदित हो की उक्त परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नही है।
ऐसे में सूचना मिलते ही युवा समाजसेवी सह जिला पार्षद उम्मीदवार दिनेश कुमार ने अन्न के साथ आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

दिनेश कुमार ने कहा कि जीवन मरण तो एक समय का चक्र हैं सबको एक न एक की ऊपर वाले की शरण मे जाना तय है किंतु किसी को असमय चला जाना आत्मा को दुख पहुंचाता है।

साथ ही समाजसेवी दिनेश ने कहा कि मेरा लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ पूरे कांडी प्रखण्ड के लोगो को सेवा प्रदान करना है।
कहा की आगामी पंचायत चुनाव की गजट प्रकाशित कर दिया गया है जो की कांडी में दो जिला पार्षद की सीट बनाया गया है। मैं पहाड़ी क्षेत्र से चुनाव नही लड़ सकता हूं।
लेकिन फिर भी मैं आप सभी के साथ हर सुख दुख में साथ देने के लिए वचनबद्ध हूं।

मौके पर , अमित कुमार ,धनजय कुमार, सुजीत कुमार व अन्य लोग मौजूद थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com