गढवा : *समाजसेवी दिनेश ने अपने निजी खर्च से दुरूस्त करवाया सेतो गांव की बिजली आपूर्ति*

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

गढ़वा: जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत घटहुआ कला पंचायत के सेतो टोला पर स्थित ट्रांसफार्मर में तेल नही थी, जिसके कारण तकरीबन 20 दिनों से उक्त टोला के लोग ढिबरी युग में ही रहने को विवश थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी युवा समाजसेवी सह जिला पार्षद उम्मीदवार दिनेश कुमार को दी, जहां दिनेश कुमार ने अपने निजी खर्च से ट्रांसफार्मर में तेल डलवा कर दुरुस्त करवाया।
अब बिजली का परिचालन शुरू हो गया। सभी लोग प्रसन्न थे। वहीं उपस्थित सभी लोगों ने दिनेश कुमार को धन्यवाद भी दिया।
मौके पर युवा समाजसेवी दिनेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में बिजली हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गयी है। बिजली के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं सदैव कांडी प्रखण्ड के हर गांव को विकसित करने के लिए संघर्ष करता रहूंगा। अपने पंचायत की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को समाप्त करने के लिए प्रयत्न करूँगा।
वही ग्रामीण राहुल , अफताभ ,अनूप, लल्लू बैठा ,रामजी, व अन्य लोग भी मौजूद थे।
Subscribe to my channel

