हरदोई : *काननू व्यवस्था के साथ खिलवाड करने वालों की खैर नही: कोतवाल*

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
.
*#हरदोई।* टडियावां थाने के नवागत कोतवाल वकील सिंह यादव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता कर अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। इस दौरान उन्होने कहा कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। कहा कि कानून व्यवस्था के खिलवाड करने वालों की अब खैर नहीं। उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में सम्बन्धित बीट के पुलिस कर्मियों की ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा मिट्टी व बालू खनन बिना अनुमति के पकडे जाने पर प्रभावी पर कार्रवाही जाएगी। कहा कि महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए महिला हेल्प डेस्क तैनात पुलिस कर्मी को दिशा निर्देश दिए। कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने के लिए पूरी तरह से गम्भीरता बरती जाएगी।
.
*#रिपोर्ट – आवाज इण्डिया लाइव अनूप कटियार**
Subscribe to my channel



