Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

त्रिवेणी गंज सुपौल बिहार : जिलेबी का झुक पेड़ दुर्घटना को दे रहा है आमंत्रण।

Spread the love

 

रिपोर्टर:- आलोक बादल त्रिवेणीगंज (सुपौल)

एंकर:- मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज के अंतर्गत आदर्श मोहल्ला के मेला ग्राउंड जाने वाली सड़क किनारे झुका जिलेबी पेड़ दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। पेड़ के झुके रहने से बड़े वाहनों का आना जाना बंद है। बाइक और साइकिल चालकों को भी सड़क पार करने में सावधानी बरतनी पड़ती है। वहां का सभी लोगों ने बताया कि इस मार्ग में अंधेरे में पेड़ से टकराकर कई लोग चोटिल हो चुके हैं। और मोहल्लेवासियों ने बताया कि पेड़ एक निजी जमीन में है। इसलिए प्रशासनिक स्तर से इसके काटने की अनुमति अभी तक नहीं मिल पाई है। कहा कि 2 साल पहले पंचायत योजना के तहत सड़क बनने वाले ठेकेदार ने भी इस पेड़ की अनदेखी करते हुए झुके पेड़ के नीचे से ही इंटर लॉकिंग सड़क बना कर भुगतान राशि निकाल ली बताया कि पेड़ की शिकायत वन विभाग के साथ ही अनुमंडल के वरीय अधिकारियों से बार- बार की गई इसके बावजूद अभी तक इस गंभीर समस्या को लेकर कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। यही कारण है कि पैदल राहगीरों के साथ वाहन चालक हर वक्त हादसे के बीज से इस सड़क से गुजरते हैं। अब देखने वाली बात होगी कि जिलेबी का झुका पेड़ कब तक काटा जाएगा या ऐसे ही पेड़ झुका हुआ रहेगा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com