Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा: *विहिप ने धूम धाम से मनाया अपना 57वॉ स्थापना दिवस कार्यक्रम*

Spread the love

*प्रेस नोट*
*विहिप ने धूम धाम से मनाया अपना 57वॉ स्थापना दिवस कार्यक्रम*

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

आज विश्व हिन्दू परिषद जिला बाँदा द्वारा अपना 57वॉ स्थापना दिवस का कार्यक्रम शहर के अतर्रा चुंगी स्थित वृन्दावन गार्डन में संम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रान्त मंत्री विश्व हिन्दू परिषद श्री वीरेन्द्र पाण्डेय जी ने संगठन की स्थपना पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान परिदृश्य में आवश्यक बिंदुओ पर भी जोर देते हुए सभी का मार्गदर्शन किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हिन्दू जागरण मंच की प्रदेश महामंत्री अर्चना मिश्रा जी,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सक्षम जी,बजरंग दल के पूर्व प्रान्त गोरक्षा प्रमुख प्रभाकर सिंह चन्देल जी,विभागाध्यक्ष अशोक ओमर जी,जिला संगठन मंत्री चन्द्रिका दीक्षित जी द्वारा भी अपने उदबोधन में संगठन के स्थापना,उद्देश्य तथा कार्यो के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम को अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी जी द्वारा एवं कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री पुष्पेंद्र सिंह जी के द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को जिला टोली के द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल,मातृशक्ति,दुर्गावाहिनी की समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सफल कार्यक्रम के लिये सभी पदाधिकारियों का बहुत बहुत आभार।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com