Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फतेहपुर : परिवारिक कलह से जूझ रही महिला ने बच्चों सहित मौत को लगाया गले*

Spread the love

फतेहपुर उत्तर प्रदेश न्यूज

परिवारिक कलह से जूझ रही महिला ने बच्चों सहित मौत को लगाया गले*

_*तीन बच्चों सहित मां की तालाब में मिली लाश, आत्महत्या की आशंका*_

*मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया गंभीर आरोप जांच में जुटी पुलिस*

प्रयागराज जिले में रक्षाबंधन के दिन एक बड़ी घटना हुई है। एक महिला और उसके तीन बच्चों की माइंस की खदान में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

लालापुर थाना क्षेत्र के गोल्हैया माइंस की खदान में महिला और उसके तीन बच्चों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक लालापुर थाने क्षेत्र के ही बसहाई गांव के रहने वाले हैं घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतकों की पहचान कर ली गई है। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लालापुर थाना के बसहाई गांव निवासी रेनू देवी (30) पत्नी शिवकरन यादव, कल्पना (15) पुत्री शिवकरन यादव, सरोज उर्फ कल्लू (10) पुत्री शिवकरन यादव, गोलू (9) पुत्र शिव करन यादव की लाश लालापुर माइंस की खदान में मिली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। भीड़ जुटने पर चारों की पहचान बसहाई गांव निवासी शिवकरन यादव की पत्नी और बच्चों के रूप में की गई।
गोलू का शव दो घंटे बाद बरामद किया जा सका। घटना की जानकारी होते ही तालाब के चारों तरफ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लाशों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। गोलू की लाश करीब दो घंटे तक गहन खोजबीन के बाद बरामद की जा सकी

जिला संबाद दाता अनुराधा गुप्ता

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com