गढवा : प्रांतीय यादव महासभा झारखंड के *मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री पीतांबर दास जी के निर्देशानुसार-* प्रांतीय यादव महासभा झारखंड जिला गढ़वा में जनसंख्या जनगणना 2021 में *ओ. बी. सी.समुदाय और जातिगत जनगणना*

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
प्रांतीय यादव महासभा झारखंड के
*मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री पीतांबर दास जी के निर्देशानुसार-*
प्रांतीय यादव महासभा झारखंड जिला गढ़वा में जनसंख्या जनगणना 2021 में *ओ. बी. सी.समुदाय और जातिगत जनगणना* को सम्मिलित कराए जाने के सम्बंध में *मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार नई दिल्ली* को संबंधित मांग पत्र उपायुक्त महोदय गढ़वा के द्वारा दिया गया।
*मांग पत्र* के अनुसार * प्रांतीय यादव महासभा झारखंड जिला गढ़वा के जिलाध्यक्ष श्री कृष्णा प्रसाद यादव ने कहा कि* यादव जाति देश की सबसे बड़ी मूल जाति है,जो सम्पूर्ण भारतवर्ष में बहुसंख्यक रूप में पाई जाती है। *आंतरिक गणना* के अनुसार जिसकी *संख्या करीब 22 करोड़* है।जबकि *मंडल कमीशन* के अनुसार *ओ.बी.सी. की संख्या अनुमानतः 52 प्रतिशत है*।लेकिन इस पर कोई सरकारी आँकड़ा औपचारिक रूप से उपलब्ध नही है।भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा *2018 में संसद से जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की गई थी*।अप्रैल में *राष्टीय पिछड़ा वर्ग आयोग के द्वारा भी जनसंख्या जनगणना 2021 में ओबीसी समुदाय और जातिगत जनगणना को सम्मिलित* कराने के लिए केंद्र सरकार से कहा गया था लेकिन *जुलाई 2021 में भारत सरकार के गृह मंत्रालय* द्वारा इसे *ना कराने की सरकार की योजना* के बारे में *संसद में बताया गया* जिसके कारण ना केवल यादव जाति अपितु *संपूर्ण ओबीसी समाज आहत और नाराज हैं*!
अतः प्रांतीय यादव महासभा झारखंड जिला गढ़वा *भारत सरकार से जनगणना 2021* में जातिगत और *ओबीसी समुदाय की गणना कराने का निवेदन करती है* और उम्मीद करती है की देश की *बहुसंख्यक ओबीसी समुदाय की चिंता* को समझते हुए जल्द ही इस मांग को *मान कर नए आदेश पारित करेंगे।*
*आज के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों में* सूरज नारायण यादव, मुंशी यादव, सतवंत कुमार यादव ,सोनू कुमार यादव, सत्येंद्र कुमार यादव, वीरेंद्र प्रसाद यादव, बालमुकुंद यादव, संजय कुमार यादव, बच्चन देव यादव, प्रताप कुमार यादव, संतोष कुमार यादव, संतोष प्रसाद यादव, संजय यादव, गनेश प्रसाद यादव,के के यादव,रिंकी यादव,रामबचन यादव,जगदीश प्रसाद यादव, रविन्द्र यादव, मिंटू यादव,सत्येंद्र प्रसाद यादव, सहित सैकड़ो प्रांतीय यादव महासभा झारखंड जिला गढ़वा के मुख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
Subscribe to my channel



