Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: लिट्टीपाड़ा में एक मासूम सहित मां की हत्या,पुलिस जुटी छान बीन में

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

 

पाकुड़। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गादो पहाड़ी नामक गांव में छह माह की मासूम बच्ची सहित एक महिला का शव झाड़ी के समीप पाये जाने से वहां ग्रामीण क्षेत्रों में खलबली मच गयी है। ग्रामीणों के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल का मुआयना कर मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटना स्थल से चाकू भी बरामद किया है। शव के पास एक जूता भी दिखाई दे रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गादो पहाड़ी के ग्रामीण प्रातः काल जब खेत की ओर जा रहे थे तभी उनकी नजर गाँव के जंगल मे एक महिला एवं बच्चे के शव पर पड़ी।लोगो ने मामले की जानकारी लिटीपाड़ा थाने की पुलिस को दी।सूचना मिलते ही एसडीपीओ अजित कुमार विमल थाना प्रभारी लिट्टीपाड़ा के साथ सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे।एसडीपीओ ने आसपास के लोगो से भी आवश्यक पूछताछ की। पर कोई जानकारी नहीं मिली।एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बताया कि मृतकों की पहचान नही हो पायी है। प्रथम दृष्टया में यह मामला सोची समझी रणनीति के तहाद तेजधार हथियार से हत्या की घटना प्रतीत हो रहा है।उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान करने में पुलिस हर मुमकिन प्रयास कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि घटना स्थल से चाकू बरामद किया गया है। कहा कि मुजरिम चाहे कितना भी चलाक हो वह पकड़ा जाएगा। पुलिस हर एंगल से जांच करेगी। घटना से आसपास के इलाकों में कई तरह की चर्चाएं चल रही है

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com