Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुपौल : DM, महेंद्र कुमार, ने त्रिवेणीगंज BDO, एवं CO, कार्यालय का किया निरीक्षण।

Spread the love

 

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय स्थित BDO, एवं CO, कार्यालय में DM, महेंद्र कुमार,द्वारा निरीक्षण करने की है।
DM, महेंद्र कुमार,ने BDO, एवं CO, कार्यालय के कार्य का कई घंटों तक बारीकी से किया जाँच।
DM, महेंद्र कुमार, ने बताया की पंजियों के अनुसंधान में कई त्रुटियां पाई गई है।
कई कार्य लम्बित पाए गए हैं।
उसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं की जो भी त्रुटियां बताई गई है उसे-15-दिनों के अंदर निराकरण कर जिला में प्रतिवेदन जमा करे।
वहीं प्रखंड अंतर्गत गड़बड़ी योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की हमलोगों के संज्ञान में आया है।
हमलोग जाँच कर कार्यवाही करेंगे।
वैसे अनुमंडल पदाधिकारी को बता दिया गया है।
योजना की जाँच कर कार्यवाही की जाएगी।
साथ हीं त्रिवेणीगंज नगर परिषद, बनने पर साफ सफाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की अभी शुरुआत है।
जल्द हीं नगर परिषद का कार्य प्रगति पर होगा।
साथ हीं शहर एवं ग्रामीणों क्षेत्रों में अक्सर देखा जा रहा है की अतिक्रमणों की समस्या उत्पन्न हो रही है।
इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की अतिक्रमण रहने से कई समस्याएं उत्पन्न होती हीं है।
मामला लोक शिकायत एवं न्यायालय तक पहुंच जाता है।
जिसमें काफ़ी परेशानी भी होती है।
इसलिए निर्देश दिया गया है की कर्मचारियों द्वारा इस मामले की जाँच कर जल्द निपटारा करे।
जांच में अन्य कई पदाधिकारी शामिल थे।

बाईट:-महेंद्र कुमार, DM, सुपौल।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com