Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
कासगंज: मुश्किल समय मे साथ, संवेदनशील सरकार।

मुश्किल समय मे साथ, संवेदनशील सरकार।
गुडिया रावत रिपोर्ट
कासगंज: कोविड के चलते जान गंवाने वाले यूपी के 50 पत्रकारों के परिजनों को मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित लोक भवन में प्रदान की 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता।
उक्त क्रम में जनपद कासगंज के दैनिक जागरण के गंजडुंडवारा के संवाददाता स्व0 श्री मुन्ना लाल अग्रवाल की आश्रित श्रीमती राधा अग्रवाल को आज मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से प्रदान किया आर्थिक सहायता का चेक। स्व0 श्री मुन्ना लाल अग्रवाल की कोविड से मृत्यु हो गयी थी।
इस अवसर पर उनके सुपुत्र निशित गर्ग एवम अपर जिला सूचना अधिकारी कासगंज नीतू कनोजिया उपस्थित रहीं।
दिवंगत पत्रकार के परिवारीजनों ने मा0मुख्यमंत्री व अपर जिला सूचना अधिकारी का जताया आभार।
Subscribe to my channel


