Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : गरीबी से जूझ रहे इस परिवार को मरने से बचा लीजिए! योगी जी

Spread the love

हरदोई
.
गरीबों से कोसों दूर हैं गरीबी उन्मूलन की सरकारी योजनाएं
.
#हरदोई। हर परिवार को पक्की छत मिले, सरकार का ये सपना रंजीत के लिए किसी बुरे सपने से कम नही है। हरियावां ब्लॉक के भम्मापुरवा निवासी रंजीत अपनी पत्नी व बच्चों के साथ कच्चे घर मे गुजर बसर कर रहा है। करीब 10 वर्षों से वह आवास के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है पर किसी ने उसकी समस्या पर ध्यान नही दिया। ग्राम प्रधान व सेकेट्री की उदासीनता कहीं इस परिवार पर मौत का कहर बनकर न टूट पड़े अब इसी बात का खौफ है। बारिश के मौसम में कच्ची छत व दीवारें आखिर इस परिवार का कब तक साथ देंगी?

हरियावां ब्लॉक के गांव भम्मापुरवा मजरा टोलवा आटदानपुर निवासी रंजीत ने indan tv news को फोन कॉल कर अपनी व्यथा से अवगत कराया। हकीकत जानने के लिए हमने मौके का रुख किया। रंजीत ने INDAIN TV news संवाददाता को बताया कि बीते 10 सालों से वह पक्के आवास के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहा है पर किसी ने उसकी गरीबी पर नजर नही डाली। उसके हिस्से पर बमुश्किल आधा बीघा भूमि होगी, ऐसे में मजदूरी ही उसके परिवार का सहारा है। रंजीत ने बताया कि दुर्घटना में उसका एक पैर टूट गया तब तब से वो मजदूरी लायक भी नही बचा, ऐसे में उसका परिवार भयानक आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

बारिश में कच्चा घर टूट टूटकर गिर रहा है। ऐसे में रंजीत और उसके पत्नी व बच्चों की जान संकट में है। बारिश में कभी भी उसका घर भरभराकर गिर सकता है। सिर छुपाने के लिए उसके पास कोई सुरक्षित ठिकाना नही है। शासन-प्रशासन से लाख गुहार लगाने के बाद भी गरीब परिवार को मुसीबत से निकालने के लिए जिम्मेदार ध्यान नही दे रहे हैं। ऐसे में हर परिवार को पक्की छत मिले, सरकार का ये सपना रंजीत के लिए भी सपना ही बनकर रह गया है। इस सम्बंध में बीडीओ सांध्या रानी का कहना है यदि पात्रता सूची में रंजीत का नाम नही है तो हमारा विभाग कोई मदद नही कर सकता। प्राकृतिक आपदा पर एसडीएम के स्तर से मदद होती है।
#रिपोर्ट: अनूप कटियार आवाज इण्डिया लाईव

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com