Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव : जिला अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक

Spread the love

गुडिया रावत उन्नाव रिपोर्ट

आज दिनांक 30 जुलाई 2021 को जिला अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक विकास भवन सभागार में आहुति गई जिसमें प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई जन जिला अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने जनपद के व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था लेकर जनपद की बाजारों में एवं शहर मुख्यालय की बाजारों में कहीं भी पार्किंग व्यवस्था ना होने के कारण व्यापारियों के समक्ष जो खरीददार उनकी दुकान पर आते हैं उनकी मोटरसाइकिल उठा ली जाती है या उनके कार की फोटो खींच ली जाती है और चालान हो जाता है जिससे खरीदारों में भय व्याप्त जिला अध्यक्ष ने ट्रैफिक उत्पीड़न से लेकर माल ढोने वाले वाहनों से अवैध वसूली एवं सड़कों और सड़क जलभराव की अवस्था पर चर्चा की शहर के मुख्यालय में पुराने अस्पताल में बने बिल्डिंग जोन में भरे पानी एवं वहां पर सड़क व्यवस्था बिजली व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की और उसे अति शीघ्र बनवाने का आग्रह किया यही नहीं जिला अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने व्यापारियों के लिए सरकारी योजनाओं एवं उनको जो ऋण सुविधा प्रदान की जा रही है उस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि व्यापारियों को कर्जा नहीं दे रहे हैं व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए मंदिर मस्जिद और प्रतिष्ठानों के बगल में मंदिरा बिक्री और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की बात कही जीएसटी विभाग द्वारा सर्च अभियान के दौरान ई वे बिल मांगने पर भी सवालिया निशान खड़े किए तथा व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस देने की बात जोर शोर से कहीं आज के इस बैठक में प्रमुख रूप से अजीत सुनील गुप्ता राज बहादुर सिंह ललित गुप्ता अमित मिश्रा पाल सिंह जी महेश गुप्ता सुमित गुप्ता सुदेश चंद्र रामचंद्र लोधी अशोक तिवारी आदि तमाम जनपद के व्यापारी मौजूद थे

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com