Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : *दो किसानों की वाटिका का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण*

Spread the love

 

*कछौना (हरदोई) :* किसानों की आय दोगुनी करने व परंपरागत खेती से अलग कृषि कार्य में प्रोत्साहन के लिए सरकार द्वारा योजनाएं संचालित हो रही है। अन्नदाता खुशहाल रहे, खेती उन पर बोझ न बन जाए। एचसीएल फाउंडेशन द्वारा किसानों को प्रेरित कर उन्हें आधुनिक कृषि से जोड़ा जा रहा है। कछौना क्षेत्र में एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से सैकड़ों किसान बेहतर कार्य कर रहे हैं। ग्राम सभा पश्चिमी देहात के ग्राम देवनपुर निवासी किसान ज्वाला मौर्य लौकी की फसल को मंगलवार को जिला अधिकारी अविनाश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राणा ने निरीक्षण किया। लौकी की फसल अब खराब नहीं होती है। उत्पादन भी अच्छा होता है। रासायनिक उर्वरक का कम से कम प्रयोग किया जाता है। ज्वाला मौर्य के जीवन शैली में परिवर्तन हुआ है। ग्राम देवन पुर की किसान महिला फूलमती की वाटिका का भी निरीक्षण किया।फूलमती द्वारा विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगाई जाती हैं। जिससे उनके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा हुआ है। वहीं उन्हें आर्थिक लाभ भी हुआ हैं। एचसीएल फाउंडेशन के अथक प्रयास से 329 किसान अलग-अलग फसलें सब्जी उगा कर नाम रोशन कर रहे हैं। सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण पात्र किसानों को योजनाओं का सही लाभ नहीं मिल पाता है। इन किसानों ने एचसीएल फाउंडेशन द्वारा बेहतर प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। इन किसानों को अभी तक कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड नहीं बनाए गए हैं। यह महत्वपूर्ण योजना कागजों पर ही संचालित है। किसानों के पास कीटनाशक छिड़काव के प्रभाव से बचाव के लिए सुरक्षा किट भी नहीं मुहैया कराई गई। सिंचाई के लिए ड्रिप भी नहीं मिले हैं। सिंचाई के दौरान पानी ज्यादा बर्बाद होता है। स्प्रिंकलर सेट उपलब्ध होने पर पानी सीधे पौधों को मिलता है। कृषि यंत्र भी आसानी से नहीं मिलते हैं। सोलर पंप की सुविधा नहीं मिली है। ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को जागरूक करने के लिए तैनात कृषि मित्र भी नहीं जाते हैं। इसलिए किसान व्यक्तिगत साधनों से कृषि कार्य करने को विवश है। उनकी कृषि की उपज का सही मूल्य नहीं मिल पाता है। जिससे वर्तमान समय में युवा पीढ़ी कृषि कार्य में रुचि नहीं ले रही है। फाउंडेशन कर्मियों ने जो दिखाया वहीं जिलाधिकारी ने देखा, जमीनी हकीकत से कोसों दूर रहें, जिससे किसानों की जिंदगी में अमूलचूल परिवर्तन हो सके। इस दौरान जिला अधिकारी ने किसानों की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर एचसीएल के योगेश कुमार सहित पूरी टीम मौजूद रही।

रिपोर्ट – अनूप कटियार आवाज इण्डिया लाईव

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com