फिरोजाबाद : समर्सिबल की लाइन को ऊंची करने के लिए पोल लगाते समय करंट आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, तीन गम्भीर

– थाना नगला सिंघी क्षेत्र के
गांव बांस झरना का मामला
फिरोजाबाद। रविवार सुबह थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बास झरना में एक दर्दनाक हादसा हो गया। समर्सिबल के लिए गई 11 केवी की लाइन को ऊंची करने के लिए पोल लगाते समय करंट आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए आगरा भेजा गया है।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बास झरना नगला बड़हरिया में गांव के बांकेलाल की सबमर्सिबल के लिए 11kv की लाईन के तार को ऊचा करने के लिए पोल को खडा कर रहे थे। गांव के ही महाराज सिंह (23) पुत्र नाथूराम,
केशव सिंह (28) पुत्र हरीश चन्द्र, रामब्रज (22) पुत्र कुमरपाल, धर्मेंद्र सिंह पुत्र भूदेव सिंह,
सुशील कुमार पुत्र रामलखन, मुकेश कुमार पुत्र पप्पू सिंह पोल लगा रहे थे। तभी पोल ऊपर से जा रही हाइटेंशन लाइन के तारों से टकरा गया और पोल में करंट दौड़ गया। करंट लगने से महाराज सिंह, केशव और रामब्रज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुशील, मुकेश और धर्मेंद्र गम्भीर रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
गांव में मचा कोहराम
करंट लगने से 3 लोगों की मौत के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं, आसपास के ग्रामीणों ने जिसने भी यह घटना सुनी, घटनास्थल की ओर दौड़ लिया। अचानक सुबह के समय हुई इस घटना ने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया
वाइट ग्रामीण।
फिरोजाबाद से रिपोर्ट अरविंद कुमार श्रीवास्तव आवाज इंडिया लाइव
Subscribe to my channel



