Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: परितोष सोरेन बने पाकुड़ प्रभारी भाजपा ने दी बधाई

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

 

पाकुड़ । जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के ज़िला प्रभारियों की घोषणा प्रदेश नेतृत्व द्वारा की गई है। मिस्त्री सोरेन को दुमका, दानियल किस्कू को गोड्डा, परितोष सोरेन को पाकुड़ और साहेब हाँसदा को साहेबगंज का ज़िला प्रभारी बनाया गया है । प्रदेश नेतृत्व ने पाकुड़ ज़िले के इन नेताओं की नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता में अपना विश्वास व्यक्त किया है।पाकुड़ ज़िलाध्यक्ष बलराम दुबे ने इन चारों नेताओं को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुये कहा कि ये चारों नेता काफ़ी अनुभवी और कुशल संगठन कर्ता हैं । मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये चारों नेता अपने नये दायित्व में पूर्णतः सफल होंगे और संगठन को बहुत मज़बूती प्रदान करेंगे।पाकुड़ ज़िला भाजपा इन चारों नेताओं को बधाई और शुभकामनाएँ देती हैं और इनके सफल कार्यकाल की कामना करती है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com