Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: दो वर्षीय बच्ची को मिली राहत, सुमित व प्रतीक ने उपलब्ध कराई रक्त

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

 

पाकुड़ – रक्त की कमी से जूझ रही 2 साल की बच्ची 17 जुलाई से पाकुड़ सदर अस्पताल में भर्ती है । 2 साल की बच्ची अनिशा हेंब्रेम को सुमित मल्लिक और प्रतीक तिवारी के प्रयास से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। बात ऐसी हुई की ये दोनों किसी अन्य मरीज को अस्पताल देखने आए थे । उसी क्रम में उन्हे पता चला कि 2 वर्षीय अनिशा हेंब्रम को रक्त की आवश्यकता है । जो कि विगत 17 तारीख से सदर अस्पताल में एडमिट है। काफी प्रयास के बाद भी उन्हें रक्त नहीं मिल पाया । अनिशा की माता जी ने सुरजमुनी सोरेन ने अस्पताल के कुछ एक कर्मियो से रक्त की व्यवस्था हेतु निवेदन भी किया । परन्तु रक्त की व्यवस्था नहीं हो पाई थी । विगत कई दिनों से रक्त की अनुपलब्धता की वजह से बच्चे का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा था । गुरुवार को सुमित मल्लिक एवं प्रतीक तिवारी के द्वारा अस्पताल जाने के दौरान नर्स दीदी के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई। दोनों ने मिल कर बिना समय गंवाए ना सिर्फ रक्त की व्यवस्था करवाई बल्कि उनके खाने पीने का हर संभव प्रयास किया। सच कहा जाए तो भगवान के पास देर है अंधेर नहीं है। और यह सिद्ध है। समाज में आज ऐसे ही नेक दिल इंसानियत की वजह से ना सिर्फ जिंदा है बल्कि युवा पीढ़ी द्वारा नया कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है। ऐसे कार्य हेतु समाज के दर्जनों युवाओं ने प्रतीक एवं सुमित को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उनके नक्शे कदम पर चलने की बात कही।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com