Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा: *विकास को आइना दिखा रहा आधा अधूरा सामुदायिक सुलभ शौचालय का निर्माण*

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा के कमासिन ब्लाक क्षेत्र में सामुदायिक सुलभ शौचालय का निर्माण लापरवाही का शिकार बना हुआ है। इससे क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को पलीता लग रहा है। सरकार जहां स्वच्छता अभियान के तहत खुले में शौच मुक्ति के लिए ब्लॉक क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में समुदायिक शौचालय निर्माण करा रही है। वहीं जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते कमासिन ब्लॉक परिसर में छह माह बाद भी सामुदायिक शौचालय निर्माण अधर में लटका हुआ है।

मालूम हो कि स्वच्छता अभियान के तहत सरकार ब्लॉक क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में लाखों रुपए खर्च करके सरकार सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कर रही है। जिससे लोगों को खुले में शौच से निजाद मिले और गन्दगी पर अंकुश लग सके।

लेकिन ब्लॉक परिसर कमासिन में छह माह पूर्व से बन रहा सामुदायिक शौचालय का निर्माण आधा-अधूरा पड़ा हुआ है। क्षेत्र के गंगाराम, बुधिराम, राधेश्याम , राम किशुन, जगमोहन, कृष्णकुमार, इमामुद्दीन , रसीद आदि लोगों कहना है कि जब ब्लॉक परिसर का सामुदायिक शौचालय का निर्माण अधर में लटका हुआ है। तो अन्य ग्राम पंचायतों में बन रहे सुलभ शौचालय का क्या हाल होगा

वहीं एक ओर केंद्र व राज्य सरकार स्वच्छ मिशन अभियान चलाकर घर घर में शौचालय निर्माण करने का ढिंढोरा पीट रही है तो दूसरी ओर ग्राम पंचायत अंदौरा की उदासीनता से लाखों रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य अधूरा पडा हुआ है। जिससे ताला लटका हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन के पास क़रीब पौने 4 लाख रुपए की लागत से निर्मित सुलभ कॉम्प्लेक्स में आधा अधूरा कार्य हुआ है पानी की व्यवस्था नहीं नीचे एवम् अन्दर प्लास्टर भी नहीं किया गया और ना ही नलो पानी की कोई व्यवस्था है। कमासिन क्षेत्र में सामुदायिक सौचलायो को लेकर जमकर बंदरबांट हुआ वहीं बता दे कि कमासिन क्षेत्र ऐसा एक भी इकलौता सामुदायिक सुलभ शौचालय नहीं है जो पूर्ण रूप से चालू हो गया हो। कहीं न कहीं देखने वाली बात है होगी कि कमासिन क्षेत्र में बन रहे या जो बन कर तैयार हो गए हैं उन सभी शौचालयों में कहीं पेंट नहीं तो कहीं पलश्टर, तो कहीं सीट , तो पानी की कमी है जो कि सभी शौचालयों का पैसा ब्लाक स्तर से जारी हो चुका है। अब देखना यह होगा कि शासन स्तर से इन माननीयों के ऊपर कब तक कार्यवाही कि जाती है

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com