बिशुनपुरा: बिशुनपुरा थाना क्षेत्र में ईद उल जोहा (बकरीद)एवं श्रावण मास त्योहार शांति पूर्ण ढंग से मनाए जाने को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई

बिशुनपुरा
रिपोर्ट दयानंद यादव
बिशुनपुरा थाना क्षेत्र में ईद उल जोहा (बकरीद)एवं श्रावण मास त्योहार शांति पूर्ण ढंग से मनाए जाने को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई ।बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रामअवतार ने किया ।बैठक में उन्होंने कहा कि अभी भी देश मे कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर बहुत ही खतरनाक है।इसलिए हमसभी को सरकार के द्वारा दिए गए कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए त्योहार को मनाने की जरूरत है ।उन्होंने सभी मुस्लिम धर्मावलंबियों से अपील कर कहा कि एक दूसरे से सोशल डिस्टेंस अनुपालन करते हुए त्योहार को मनाए ।साथ ही साथ मास्क का निश्चित रूप से प्रयोग करने की बात कही ।उन्होंने कहा कि अपने -अपने निर्धारित समय पर मस्जिदों में नमाज अदा करेंगे ।वहीं पर उन्होंने कहा कि 25 जुलाई से शुरू होने वाला हिन्दुओ के श्रावण मास लोंगो के लिए भी यह नियम पूर्णतः लागू रहेंगे।सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।धार्मिक /सार्वजनिक स्थल पर समूह में एकत्रित होकर धार्मिक अनुष्ठान प्रतिबंधित रहेंगे ।विधायक प्रतिनिधि कृष्ण विश्वकर्मा ने दोनो समुदायों से अपील कर कहा कि इस त्यौहार को मनाने के लिए एक दूसरे को सहयोग करें ।ताकि दोनो समुदायों के त्यौहार शांतिपूर्ण वातावरण से मनाया जा सके।वही बैठक के दौरान कुछ गणमान्य लोगों ने थाना प्रभारी के समक्ष अवगत कराते हुए कहा कि सबसे पहले कुछ स्थानों से महुआ देशी शराब की सफ्लाई व बिक्री काफी तेजी से हो रही है,लोग अपने क्षेत्र के अलावे दूसरे प्रखंड के लोगो के द्वारा महुआ देशी शराब की बिक्री काफी तेजी से कर रहे है सबसे पहले इस पर रोक लगवाया जाय थाना प्रभारी से मांग रखी गई ।
Subscribe to my channel


