Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: संस्था के वरीय सदस्य ने किया रक्तदान

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रीपोट

संस्था के वरीय सदस्य ने किया रक्तदान

पाकुड: इन दिनों पाकुड़ में रक्त दान दान वीरों की कमी नहीं है। इन रक्तदान वीरों को संपूर्ण जिला नमन करता है ।जिनके रक्त से दूसरे मानव का जीवन पुनः सार्थक होती है। शुक्रवार को सत्य सनातन संस्था पाकुड़ के वरीय सदस्य सह भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री श्री जवाहर सिंह ने मासूम पहाड़िया बच्चा ओम पहाड़िया को रक्तदान कर जान बचाया है। संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने बताया की जिले के अमड़ापाड़ा पत्रापाड़ा निवासी स्व बबलू पहाड़िया के 6 वर्षीय पुत्र ओम पहाड़िया थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित है। पीड़ित की माँ किरण पहाड़िया ने अपने पुत्र के रक्तदान के लिए सत्य सनातन संस्था से गुहार लगाई थी। जिस पर संस्था ने त्वरित पहल करते हुए पीड़ित को पुराना सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में संस्था के सदस्य से रक्त उपलब्ध कराया है। अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने कहा कि रक्त मनुष्य के जीवन का अनमोल रत्न है। अक्सर देखा गया है कि रक्त के कमी के कारण कोई लोगो को अपना जान गंवाना पड़ा है। रक्तदान महादान है। रक्त के कमी के कारण किसी की जान नही जाए। इसके लिए संस्था के द्वारा लोगो को जागरूक करने का काम किया जायेगा अपने बच्चे के लिए रक्त मिलने के बाद उन्होंने संस्था को धन्यवाद दिया है। मौके पर संस्था के अन्य सदस्य भी मौजूद थे

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com