आगरा: पिनाहट में आरक्षण की मांग को लेकर निषादों ने भरी हुंकार, निकाली गयी आरक्षण अधिकार पदयात्रा

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

पिनाहट lसोमवार को आरक्षण की मांग को लेकर निषाद कश्यप समुदाय सड़कों पर उतर आयाl
सड़कों पर उतरकर निषाद कश्यप समुदाय के लोगों ने आरक्षण की मांग करते हुए हुंकार भरीl निषादों का आरोप है कि सभी राजनैतिक दल व राजनैतिक पार्टियां आरक्षण देने का वादा कर निषाद कश्यप समाज का वोट लेती हैंl और सरकार बनने के बाद निषादों से किया वादा भूल जाती हैंl जिससे निषाद समुदाय में काफी आक्रोश व्याप्त हैl आक्रोशित निषाद समाज ने प्रदेश व केंद्र सरकार से अविलंब निषाद समाज का अनुसूचित जाति का आरक्षण जारी करने की मांग की हैl विरोध में निषाद कश्यप समुदाय के लोगों ने पैदल यात्रा कर आरक्षण की मांग की है l
जानकारी के अनुसार किसानों के मसीहा मथुरा निवासी युवा समाजसेवी कुंवर निषाद सर्वदलीय कश्यप निषाद यूनियन के बैनर तले पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र में पहुंचेl कुंवर निषाद ने पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के पिनाहट अरनोटा मार्ग पर लड़ौआ पुरा स्थित सिद्ध बाबा आश्रम के पास सैकड़ों की संख्या में निषाद कश्यप समाज के लोगों के साथ आरक्षण की मांग को लेकर सड़कों पर हुंकार भरी lआरक्षण की मांग को लेकर निषाद समाज ने बड़ी संख्या में हुंकार भरते हुए सोमवार शाम करीब 5 बजे पैदल यात्रा का शुभारंभ कियाl आरक्षण की मांग को लेकर निषादों की पैदल यात्रा पिनाहट अरनोटा मार्ग पर स्थित लड़ौआ पुरा गांव से शुरू होकर नदगंवा तिराहा,अंबेडकर चौराहा, सदर बाजार, चांदनी चौक सब्जी मंडी होते हुए चंबल रोड स्थित तपसी बाबा आश्रम पर बने महाराज गुहाराज निषाद मंदिर पर पहुंचीl पद यात्रा का नेतृत्व कर कुंवर निषाद का जगह-जगह निषाद कश्यप समाज के लोगों ने साफ, माला व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया l पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे कुंवर निषाद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने निषाद समाज को अनुसूचित जाति में आरक्षण देने की बात कही थीl लेकिन सरकार बनने के बाद किसी भी राजानैतिक पार्टी ने अपना वादा पूरा नहीं कियाl जिसके चलते निषाद समाज में आक्रोश व्याप्त हैl निषाद कश्यप समाज सिर्फ एक ही मांग करता है कि उसे उसका आरक्षण का जन्मसिद्ध अधिकार हैl उसे दिया जाए l यही हमारी प्रमुख मांग हैl कुंवर निषाद ने कहा कि आरक्षण की मांग को लेकर पूरे प्रदेश के सभी जिलो में पदयात्रा निकाली जा रही है l गांव गांव जागरूक रैली भी निकाली जाएगी l और निषादों के हक व आरक्षण की मांग को लेकर गांव से लेकर प्रदेश व केंद्र तक की लड़ाई लड़ी जाएगी l
इस मौके पर श्री कृष्ण वर्मा, नंदकिशोर, रामवीर वर्मा, विष्णु वर्मा, गिर्राज सिंह,वासुदेव मास्टर, रघुनाथ वर्मा,नेमीचंद बर्मा, निरंजन वर्मा, राजेंद्र वर्मा आदि लोग मौजूद रहेl
Subscribe to my channel


