पाकुड: बाजार में लौटी रौनक फुटपाथ दुकानदार खुश, बस सेवा प्रारंभ

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रीपोर्ट
पाकुड़ । लॉक डाउन का समय सीमा सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक होने पर शहरों में फिर से रौनक लौट आई है। सड़के जाम होने लगी है, दुकानों में भीड़ होने लगी है । फुटपाथ दुकानदार बहुत खुश हैं क्योंकि उन्हें कहीं भी बैठाकर खिलाने की इजाजत नहीं थी । संध्याकालीन नाश्ता पानी का दुकान विगत 3 माह से बंद था। इस पर उनकी रोजी-रोटी की बड़ी समस्या आ खड़ी हुई थी । फुटपाथ के दुकानदार रात 8:00 बजे तक लॉकडाउन में ढील दिए जाने से काफी खुश हैं और वह अपने दुकान प्रारंभ कर दिया है। इधर ग्राहक भी मानो बहुत दिन से कुछ खाया पिया ना हो । उसने भी जमकर चार्ट ,मुर्ग मुसल्लम, मेमो, आमलेट ,अन्य फास्ट फूड के दुकानों पर ग्राहक स्वाद चखने के लिए उमड़ पड़े हैं। मानो कितने दिनों स्वाद नहीं चखा है। दुकानदारों का कहना है महीनों से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था किंतु अब धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य हो रहा है। दूसरी ओर पिछले 3 माह से आवागमन हेतु बड़ी बस बंद थी। आदेश लागू होने के बाद बस मालिक ड्राइवर खलासी ने भी खुशी जाहिर की है । पाकुड़ बस स्टैंड से दुमका गोड्डा रांची बोकारो के लिए बस से प्रारंभ कर दी गई है । प्रथम दिन यात्री कम रहे । बसों के खुलने से स्टैंड पर लगी दुकानों में भी रौनक लौटने की उम्मीद है ।किंतु कुछ किराना दुकानदारों का मानना है इस समय सीमा में ढील दिए जाने के बाद ग्राहकों की संख्या में कमी आई है ।तो तीसरी और अभिभावक अभी परेशान है, पिछले डेढ़ वर्ष से बच्चों की पढ़ाई बाधित है। उन्हें उचित अध्यापन के लिए ट्यूशन पर निर्भर रहना पड़ता है ।स्कूल बंद होने से ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक भी काफी खुश हैं । क्योंकि जहां चार से पांच ट्यूशन पढ़ाते थे अब दिन भर उन्हें समय प्राप्त हो जाता है।
Subscribe to my channel


